विज्ञापन

बिहार में अब खुले में नहीं होगी मांस की बिक्री, डिप्टी CM बोले- नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोमवार को विधान परिषद में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नियम नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बिहार में अब खुले में नहीं होगी मांस की बिक्री, डिप्टी CM बोले- नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
बिहार में खुले में मांस की बिक्री को रोक दिया गया है. प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने खुले में मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है.
  • मांस की बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को ही नियमानुसार करने की अनुमति होगी.
  • खुले में मांस बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

Open Meat Sale Ban in Bihar: बिहार में अब खुले में मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी. सोमवार को राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी सड़क किनारे मांस नहीं बेचेगा. जिसके पास लाइसेंस होगा, वहीं नियमानुसार मांस की बिक्री कर सकेंगे. नियम तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी. कोई भी किसी भी भावना को बिगाड़ने का काम नहीं करेगा. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा दरभंगा में विभागीय बैठक के दौरान बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत में इस बात की चर्चा चली थी. जिसके बाद हमने निर्देश जारी कर दिया है. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विधान परिषद में दी जानकारी

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार ने सोमवार को विधान परिषद में बताया- बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. डिप्टी सीएम ने बताया, मांस की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. दरभंगा में इस मामले में कार्रवाई की गई है और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विजय सिन्हा ने यह भी बताया कि बिहार में अब शव वाहनों पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा.

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि लोगों की भावनाओं में ध्यान में रखते हुए खुले में मांस की ब्रिकी को रोकने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिला प्रशासन और नगर निकायों को पत्र जारी किया गया है.

यूपी में भी खुले में मांस बिक्री पर रोक

मालूम को बिहार से पहले भी कई राज्यों में खुले में मांस की बिक्री की रोक है. यूपी में खुले में मांस की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू हैं. यूपी सरकार के निर्देशों के अनुसार, किसी भी दुकान पर मांस को खुले में प्रदर्शित करना या लटकाना पूरी तरह बैन है. दुकानदारों के लिए अपनी दुकान के सामने काला शीशा या गहरा पर्दा लगाना अनिवार्य है, ताकि बाहर से गुजरने वाले राहगीरों को मांस दिखाई न दें.  

यह भी पढ़ें - मैं सिर पर कफन बांधकर निकला हूं...भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बिहार के डिप्टी CM की चेतावनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com