विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2019

छह से दस मार्च के बीच लोकसभा चुनाव को अधिसूचना जारी हो जायेगी : पशुपती पारस

इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान शामिल होंगे.

छह से दस मार्च के बीच लोकसभा चुनाव को अधिसूचना जारी हो जायेगी : पशुपती पारस
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:

रविवार को पटना में बिहार एनडीए नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित किया जिसमें विधिवत रूप से उन्होंने घोषणा की कि तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की रैली आयोजित की जायेगी. इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान शामिल होंगे. लेकिन बिहार लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट के मंत्रिमंडल में मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना छह से दस मार्च के बीच जारी कर दी जाएगी.

दरअसल पत्रकारों ने जब पूछा कि आख़िर तीन मार्च को ये रैली क्यों आयोजित की जा रही है तब पशुपति पारस ने कहा कि छह से दस मार्च के बीच लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है. जिसके बाद रैली करने में बहुत अनुमति की ज़रूरत होती है. लेकिन इस बारे में पूछे जाने पर कि उन्हें कैसे तारीख़ मालूम है तब उन्होंने सफ़ाई दी कि उन्होंने इस संबंध में अख़बार में पढ़ा था.

इस रैली की ख़ास बात यह रहेगी कि जहां एक और एनडीए नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच साल की सरकार और नीतीश कुमार के 14 साल का हिसाब देंगे वहीं कांग्रेस पार्टी और लालू यादव के क्रमश: 55 साल एर 15 साल का हिसाब लेंगे. लेकिन बिहार एनडीए के नेताओं ने भी माना कि इस रैली से पहले सीटों और प्रत्याशियों के नामों को घोषणा की जाएगी.

VIDEO: पीएम मोदी व नीतीश कुमार एक साथ करेंगे मंच साझा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GeneralElections2019, LokSabhaPolls2019, LokSabhaElections2019, लोकसभा चुनाव 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com