विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने कहा- किसी भी पुल पर एक अप्रैल से लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स 

यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के बडे पुलों और शहर की सड़कों पर समुचित रौशनी की व्यवस्था की जाएगी ताकि इन पुलों और सडकों पर अंधेरा नहीं रहे.

बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने कहा- किसी भी पुल पर एक अप्रैल से लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स 
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने घोषणा की कि लोगों को एक अप्रैल से राज्य सरकार के किसी भी पुल पर टोल टैक्स नहीं देना होगा. पथ निर्माण मंत्री ने विधानसभा में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू नहीं होगा क्योंकि वह केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के बडे पुलों और शहर की सड़कों पर समुचित रौशनी की व्यवस्था की जाएगी ताकि इन पुलों और सडकों पर अंधेरा नहीं रहे.

यह भी पढ़ें: बिहार से विभिन्न दलों के उम्मीदवार बगैर किसी चुनाव के ही जाएंगे राज्यसभा

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार में कई और बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिनमें दरभंगा होते हुए औरंगाबाद-जयनगर के बीच चार लेन सड़क, आरा होते हुए सासाराम-पटना के बीच चार लेन सड़क, सिवान, सीतामढी और मधुबनी जिला के उचैठ स्थान होते हुए सहरसा तक अयोध्या—जनकपुर राम-जानकी चार लेन मार्ग शामिल हैं. यादव ने कहा कि पांच साल के लिए लाए गए प्रभावी सड़क रख-रखाव नीति के कारण लगभग 8000 किमी खड्ड मुक्त सडकें बन चुके  हैं.

VIDEO: बिहार में हुए उपचुनाव.


सरकार ने ओपीआरएमसी के आधार पर अगले सात साल के लिए 15,000 किलोमीटर सड़कों के रख-रखाव के लिए ताजा निविदा जारी करने का निर्णय लिया है. (इनपुट भाषा से) 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com