घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के बाद गोपालगंज में जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों को कई दिशा-निर्देश दिए हैं. पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी ग्राहक को दो पहिया या चार पहिया वाहन के अलावा किसी भी अन्य तरीके से तेल नहीं देना है. गैलन या बोतल में तेल लेने या देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.
पेट्रोल-डीजल की नहीं कमी
एनडीटीवी ने गोपालगंज सहित बिहार के कई जिलों में एक साथ ग्राउंड रिपोर्ट की, जहां गोपालगंज में किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत या तेल के अभाव में पंप बंद नहीं थे, यहां सिर्फ वैसे लोगों को परेशानी देखने को मिली, जो अपने जनरेटर या पंपिंग सेट के लिए जार में तेल लेने के लिए आए थे.
IOCL से पर्याप्त मात्रा में मिल रहा फ्यूल
गोपालगंज शहर के जंगलिया मोड़ स्थित अली इमाम पेट्रोल पंप के संचालक शारीक इमाम ने बताया कि यहां उन्हें किसी भी तरह की डीजल-पेट्रोल की कमी से जूझना नहीं पड़ रहा है. पर्याप्त मात्रा में उन्हें आईओसीएल के द्वारा फ्यूल उपलब्ध कराया जा रहा है. पंप संचालक ने कहा कि बस उन्हें अब पेट्रोल-डीजल के ऑर्डर के लिए एडवांस पैसे भेजने पड़ रहे हैं. इसके साथ जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी जार में तेल नहीं देने का निर्देश दिया गया है, जिससे किसी भी तरह के अवैध भंडारण से बचा जा सके.
सभी पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी नहीं
डीएम पवन कुमार सिन्हा ने भी सभी पंप संचालकों को गाइड लाइन जारी करते हुए सिर्फ वाहनों में ही तेल देने की बात कही है. डीएम ने कहा कि जिले में 90 पेट्रोल पंप मौजूद हैं. सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध हैं, यहां किसी भी तरह की स्टॉक की कमी नहीं है. बस लोग सिर्फ वाहन में तेल लें. चाहे सरकारी विभाग में जनरेटर के लिए या फिर निजी कार्य के लिए डीजल जार में नहीं मिलेगा.
किसानों को कृषि पदाधिकारी से सत्यापन कराना होगा. जबकि, सरकारी विभाग में डीजल की जरूरत है, तो उन्हें डीजल के जरूरत को अपने पर्ची पर इसको मेंशन करना जरूरी होगा. डीएम के निर्देश कर जिले में सभी पंपों का स्टॉक वेरीफिकेशन कराया गए, इसके साथ पंपों पर दिशा-निर्देश के पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 'मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो'... होर्मुज में फंसे हैं 20 हजार नाविक, बम के साथ भूखे मरने का भी खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं