विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2019

ओबीसी का कोटा बढ़ाने की मांग पर नीतीश कुमार ने आरजेडी की मांग का किया समर्थन

जहां तक हाल ही में सवर्ण जातियों के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का सवाल है तो उसे बिहार में लागू करने के लिए नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द इस संबंध में आदेश पास किया जाएगा

ओबीसी का कोटा बढ़ाने की मांग पर नीतीश कुमार ने आरजेडी की मांग का किया समर्थन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब जनता दल यूनाइटेड(JDU) भी ओबीसी के अन्तर्गत जातियों के लिए नौकरी और शिक्षण संस्थाओं में कोटा बढ़ाने की मांग का समर्थन किया है. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि संख्या बढ़ाने की मांग सही है और मुझे इस मांग पर कोई ऐतराज़ नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने अपने इस मांग को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए अगली जनगणना जातिगत आधार पर करने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि 1931 के बाद देश में जातिगत जनगणना नहीं हुई है. इसलिए किस जाति की कितनी संख्या है और क्या सामाजिक हालत है वो जातिगत जनगणना से ही पता चल सकता है और एक बार ये जातिगत जनगणना का डेटा आ जायेगा तो आबादी के अनुरूप आरक्षण पर विचार किया जा सकता है.

जिस चुनाव में बुरी तरह से हारा था NDA,नीतीश कुमार की आंधी में उड़ गई थी कांग्रेस और आरजेडी

नीतीश ने इस बात को दोहराया कि जाति के आबादी के अनुरूप अगर आरक्षण हो जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं लेकिन उन्होंने माना कि फ़िलहाल सर्वोच्च न्यायालय के उस फ़ैसले के कारण जिसमें आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है उसके बाद अभी भी भारी कठिनाई है. नीतीश कुमार के इस रुख़ से साफ़ है कि जहां एक ओर वो ऊंची जाति के लिए हाल में किए गए 10 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान का समर्थन कर रहे हैं लेकिन साथ ही साथ इस मुद्दे पर आरजेडी ने जो अपना स्टैंड लिया है उससे भी वो कहीं पीछे नहीं रहना चाहते और भविष्य में इस मुद्दे पर किसी भी संभावित आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों के आक्रोश का सामना करने से पहले उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है.

पटना में रैली के साथ लोकसभा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेगा एनडीए, पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश

जहां तक हाल ही में सवर्ण जातियों के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का सवाल है तो उसे बिहार में लागू करने के लिए नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द इस संबंध में आदेश पास किया जाएगा फ़िलहाल ये जानने की कोशिश हो रही है कि क्या इसे एक्ट के द्वारा लागू किया जाए या किसी एक्सक्यूटिव आदेश से. 

पीएम मोदी व नीतीश कुमार एक साथ करेंगे मंच साझा​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar On OBC Quota
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com