बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- 'भ्रष्टाचार और समाज को बांटने वाली नीति से समझौता नहीं कर सकता'
- संवाददाता सम्मेलन में नीतीश ने बोली यह बात
- उन्होंने कहा कि वो सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भावना के पक्षधर हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हर मसले पर अपना मौन धारण करने की नीति को खत्म करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि ना हम लोग भ्रष्टाचार से और ना ही समाज को बांटने और विभाजित करने वाली नीति के साथ समझौता कर सकते हैं. नीतीश कुमार ने अपने पार्टी दफ्तर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि वो सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भावना के पक्षधर हैं.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार बोले, 10 साल से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं
इस मौके पर नीतीश ने कहा कि उन्हें वोट की चिंता नहीं है, लेकिन वो वोट देने वालों की चिंता करते हैं. नीतीश का ये जवाब माना जा रहा है कि अपने सहयोगी भाजपा के उन दो केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे को निशाना पर रखकर दिया गया है, जहां गिरिराज ने दरभंगा में एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ नारा लगाने के लिए लोगों को उकसाया और वीडियो वायरल होने के बाद ट्वीट भी किया.
VIDEO: बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश
वहीं, शनिवार को केंद्रीय मंत्री चौबे के बेटे अभिजीत सास्वत ने एक जुलूस निकाला, जिससे भागलपुर सागर में साम्प्रदायिक तनाव फैला. सोमवार को इन दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा की कार्रवाई कई बार स्थगित करनी पड़ी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं