विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

NEET छात्रा मामला: 'बेटी' के लिए उठ रही इंसाफ की मांग के बीच सम्राट चौधरी ने माना- पुलिस पर भरोसा हुआ कम

गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को ही नीट छात्रा के मामले को सीबीआई को भेजने का ऐलान किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी.

NEET छात्रा मामला: 'बेटी' के लिए उठ रही इंसाफ की मांग के बीच सम्राट चौधरी ने माना- पुलिस पर भरोसा हुआ कम
पटना:

NEET छात्रा से रेप और मौत के मामले में जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है.इस मामले को लेकर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पहली बार माना है कि पुलिस पर भरोसा कम हुआ है.आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट छात्रा केस से जुड़ा सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर सरकार ने दो ही बार हस्तक्षेप किया था.राजनीतिक दलों के बयान और परिजनों के बयान को सुनकर लगा कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है.सरकार जन भावना के साथ खड़ी होती है.इसलिए हमने इस केस को सीबीआई को भेजने का फैसला किया. 

गृहमंत्री बोले- पुलिस का काम, पुलिस जाने

जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस इस मामले पर विफल रही है तो उन्होंने कहा कि पुलिस का काम, पुलिस जाने. शनिवार को ही गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा के मामले को सीबीआई को भेजने का ऐलान किया था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. इस मामले में पुलिस की जांच पर कई सवाल उठे थे. परिजनों ने बिहार पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन पर दबाव बना रही है. परिजनों ने कहा कि हमें अब न्याय की उम्मीद नहीं है. हमारी बेटी की हत्या हुई लेकिन पुलिस हमें इसे आत्महत्या मानने पर मजबूर कर रही.

विधानसभा सत्र में नीट छात्रा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

2 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को गर्ने की तैयारी कर रहा है. भाकपा माले 3 फरवरी से बेटी बचाओ न्याय यात्रा निकालेगी. सदन में भी कमजोर संख्या बल के बावजूद विपक्षी दल इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं. तेजस्वी यादव बिहार पुलिस पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट और अयोग्य हो चुका है. पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है.

यह भी पढ़ें: पटना में NEET छात्रा की मौत की CBI जांच पर भरोसा क्यों नहीं? परिवार ने लगाए ये आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Student Death, Samrat Chaudhary, Bihar Police, Crime In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com