विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

राजग 2019 के चुनावों में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को पटना में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी नहीं थमेगा और राजग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा.

राजग 2019 के चुनावों में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी : भाजपा
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रविवार को पटना में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के जीत का सिलसिला अगले आम चुनावों में भी नहीं थमेगा और राजग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा. केंद्र में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में नेताओं ने सत्तारूढ़ राजग के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने के प्रयास को नकारा और उन्हें 'थके हुए व खारिज किए हुए लोग' बताया. केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, 'थके हुए और जनता द्वारा खारिज कि‍ए लोग नरेंद्र मोदी के कारवां को नहीं रोक सकते.'

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव : आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन बनाने की विपक्षी पार्टियों की कोशिश की खिल्ली उड़ाई. उधर, बेंगलुरू में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा में मिले खंडित जनादेश के बाद जिस तरह का घटनाक्रम सामने आया, वह 2019 चुनावों का पूर्वाभ्यास हो सकता है.

VIDEO : मिशन 2019 : बीजेपी के पास 3 लोकसभा सीट बचाने की चुनौती​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharatiya Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com