विज्ञापन

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: हॉस्पिटल के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 6 तक पहुंचा

मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में 3 कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: हॉस्पिटल के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, मृतकों का आंकड़ा 6 तक पहुंचा
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में अब तक 6 की मौत.

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अस्पताल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि जो भी लोग इस पूरे मामले में दोषी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ब्रह्मपुर क्षेत्र में प्रसाद हॉस्पिटल के 5वें फ्लोर पर आईसीयू में आग लग गई थी. आईसीयू में 20 से 25 मरीज भर्ती थे. अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग गुरुवार (5 जून) को ही पांच लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई ऐसे मरीज थे, जिनको अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. 

पटना में रेफर मरीज की मौत

हादसे में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ गया है. बुरी तरह झुलसे बृजनंदन राय को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. इलाज के दौरान बृजनंदन राय ने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है. 

परिजनों को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार ने कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बृजनंदन राय को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था. उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी. स्थिति गंभीर होने के चलते उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को ₹4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया गया है. तिरहुत रेंज के कमिश्नर गिरबल दयाल ने मामला दर्ज करने के निर्देश किए थे. जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई.  

यह भी पढ़ेंः क्लास में आरोपियों की पहचान कराते दिखे खान सर, बोले- KGS बंद हुआ तो 6 महीने में आसमान छू जाएगी फीस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com