बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद बाराती और लड़की के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई है. जहां शादी को लेकर जश्न था, वहां पर कुछ ही देर में देखते देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. अचानक हुई इस झड़प में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय से बारात पहुंची थी. फिलहाल लोगों ने आपस में समझाइश करके मामला शांत करवाया. जयमाला के बाद फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मामले को संगीन बना दिया. जिसकी वजह से जयमाला तो हो गई, लेकिन शादी नहीं हो पाई और बाराती में आए लोग कई घंटों तक बंधक बने रहे.
रविवार की रात होनी थी शादी
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाज़ी बुजुर्ग पंचायत के वार्ड संख्या 14 मुखिया चौक के समीप का है. जहां रविवार की रात मुखिया चौक के निवासी पवन मुखिया की बेटी की शादी होनी थी. शादी को लेकर बेगूसराय से बारात पवन मुखिया के गांव पहुंची. बारात आने के बाद जब लड़का पक्ष बाराती को लेकर दरवाजा लगाने के लिए लड़की के दरवाजे पर जा रहा था.
गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद
इसी दौरान गाना बजाने को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. वहीं अचानक हुई इस हिंसक झड़प में वहां लगे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही इलाके के बुद्धिजीवी लोगों ने पहल किया और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया.

जयमाला की रस्म हुई, पर शादी से लड़की पक्ष ने किया इनकार
लड़के पक्ष के लोगों को समझाने के बाद जयमाला की रस्म को अदा किया गया, लेकिन जयमाला के बाद अचानक एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. मारपीट में बारातियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण मामले ने तूल पकड़ लिया और लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया.
मामले की सूचना जैसे ही बरियारपुर थाना प्रभारी को मिली जांच के लिए मौके पर डायल 112 की टीम को भेजा गया. डायल 112 की टीम के द्वारा पूरे मामले की जांच की गई और फिर से बुद्धिजीवी लोगों द्वारा लड़के पक्ष के लोगों को समझ कर कई घंटे से रुकी शादी को संपन्न कराया गया.
बरियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष के द्वारा मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. अगर किसी पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त होता है तो फिर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी. फिलहाल लड़का पक्ष शादी करने के बाद लड़की को लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया है.
यह भी पढे़ं-
बर्थडे पर 3 दोस्तों ने की पार्टी, फिर जा रहे थे गंगा नहाने, रास्ते में आ गई मौत
इकलौते बेटे और पोतों ने पीट-पीटकर मां को मार डाला, मौत से पहले तड़पते हुए छलका बुजुर्ग मां का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं