विज्ञापन

'राघव चड्ढा को जेल भेज देना चाहिए, उन्होंने पंजाब को लूटा है', सांसद पप्पू यादव का बड़ा हमला

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राघव चड्ढा समेत 'आप' के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पंजाब सरकार से चड्ढा को जेल भेजने की मांग करते हुए भाजपा पर विपक्षी दलों को खत्म करने का आरोप लगाया है.

'राघव चड्ढा को जेल भेज देना चाहिए, उन्होंने पंजाब को लूटा है', सांसद पप्पू यादव का बड़ा हमला
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राघव चड्ढा समेत 'आप' के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और इस बार उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा और भारतीय जनता पार्टी हैं. राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने पर पप्पू यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि जिस राघव चड्ढा ने 'चंदे' के दम पर चुनाव लड़ने का दावा किया था आज वह लाखों के कपड़े पहनते हैं और लंदन में उनका आलीशान घर है.

पंजाब सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग

पप्पू यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि राघव चड्ढा और उनके साथियों ने पंजाब की जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया है और राज्य को लूटा है. उन्होंने मांग की कि पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार को तुरंत राघव चड्ढा के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए और उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए. सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अगर पंजाब में उनकी (पप्पू यादव की) सरकार होती तो ये लोग अब तक जेल की हवा खा रहे होते.

भाजपा पर पार्टियों को 'हैक' करने का आरोप

पप्पू यादव यहीं नहीं रुके और उन्होंने केंद्र की सत्ताधारी भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हैकिंग के जरिए चुनाव नहीं जीतती बल्कि वह ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को राजनीतिक रूप से खत्म कर देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पैसे की ताकत पर देश की जनता और जनमत को खरीदने की कोशिश कर रही है.

"अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का"

एनडीए के भीतर चल रही उठापटक पर टिप्पणी करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ वह सबके सामने है. नीतीश कुमार को तीन महीने में किनारे कर दिया गया और महाराष्ट्र का चुनाव शिंदे के नाम पर लड़कर उन्हें भी हाशिए पर धकेल दिया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि अब अगला नंबर चंद्रबाबू नायडू का हो सकता है. पप्पू यादव ने सभी विपक्षी दलों और एनडीए के सहयोगियों को एकजुट होकर 2027 तक भाजपा सरकार को गिराने का आह्वान किया.

बृजभूषण शरण सिंह और योगी आदित्यनाथ पर प्रतिक्रिया

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राजनीति में सम्मान सर्वोपरि है. यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें महत्व नहीं दे रहे हैं तो यह गलत है. उन्होंने माना कि भले ही गोरखपुर में योगी का प्रभाव हो लेकिन बृजभूषण भी अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं.

यह भी पढ़ें- पहली बार मंच पर साथ दिखेंगे नितिन नवीन-भजनलाल शर्मा, सचिन पायलट के गढ़ में बीजेपी अध्यक्ष का मेगा शो

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pappu Yadav .Raghav Chadha .AAP .BJP .Punjab Politics .Nitis HKumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com