विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2017

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती करेंगी सुषमा स्वराज के साथ काम

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती करेंगी सुषमा स्वराज के साथ काम
मीसा भारती अभी राज्यसभा सांसद हैं (फाइल फोटो)
  • विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में सदस्य नामित हुईं मीसा
  • मीसा ने सुषमा स्वराज को इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद
  • फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं मीसा भारती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है.

मीसा ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर मंत्रालय का पत्र (अधिसूचना) साझा किया. पत्र साझा करते हुए मीसा ने फेसबुक वॉल पर लिखा, 'आपको सहर्ष अवगत कराना चाहती हूं कि मुझे विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है. इस अवसर के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहूंगी."

लोकसभा चुनाव में मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. फिलहाल वह राज्यसभा सदस्य हैं. इसके अलावा लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, जबकि बड़े बेटे तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मीसा भारती, सुषमा स्वराज, विदेश मंत्रालय, लालू प्रसाद यादव, Misa Bharti, Sushma Swaraj, Ministry Of External Affairs, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com