विज्ञापन

बिहार के कटिहार में भीषण आग, 200 से अधिक दुकानें जलकर राख

बिहार के कटिहार के कुर्सेला हाट में भीषण आग लगने से 100 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग और दमकल विभाग जुटे हैं, जबकि नवगछिया और भागलपुर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भेजी जा रही हैं.

बिहार के कटिहार में भीषण आग, 200 से अधिक दुकानें जलकर राख
करीब 200 दुकानों में भयंकर आग
  • बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला हाट में देर रात भीषण आग लगने से लगभग एक सौ से अधिक दुकानें जलकर राख
  • आग तेजी से फैलने की वजह से 200 से ज्यादा दुकानों तक इसके फैलने की संभावना जताई जा रही है
  • दमकल विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं लेकिन कई घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया

बिहार के कटिहार जिले में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. एनएच‑31 से जुड़े कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला हाट में लगी इस आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया और लगभग 100 से भी अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. कई स्थानीय लोगों का कहना है कि आग 200 से ज्यादा दुकानों तक फैल चुकी है.

Latest and Breaking News on NDTV

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलने की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है. कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है.

ये भी पढ़ें : बिहार को सुधारना सरकार का एक मात्र लक्ष्य, बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी... सम्राट चौधरी ने फिर चेताया

Latest and Breaking News on NDTV

आग ने मचा रखा तांडव

जिलाधिकारी ने फोन पर बातचीत में बताया कि नवगछिया और भागलपुर से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई जा रही हैं, ताकि आग को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाया जा सके. फिलहाल कुर्सेला हाट में आग का तांडव जारी है और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, फिजिकल टेस्ट 12 मार्च से होंगे शुरू

खतरनाक आग की चपेट में दुकानें

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें दिख रहा है कि आग कितनी भयकंर है. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. पास में ही भयावह आग लगी हुई है जिससे तेज और खतरनाक लपटें निकल रही है. वहीं आसमान भी धुंए से सराबोर हो चुका है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar Fire, Kursela Haat Fire, NH 31 Fire Incident, Bihar Major Fire, 200 Shops Gutted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com