विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

लालू की 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में ममता, शरद और अखिलेश का हिस्सा लेना तय

लालू ने 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले इस 'महारैली' को बड़ा शक्ति प्रदर्शन करार दिया है.

लालू की 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में ममता, शरद और अखिलेश का हिस्सा लेना तय
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रविवार को होने वाली 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जेडीयू के बागी नेता शरद यादव का हिस्सा लेना तय है. लालू ने 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले इस 'महारैली' को बड़ा शक्ति प्रदर्शन करार दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी रैली में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, सीपी जोशी और हनुमंत राव इस रैली में शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़ें: लालू की रैली को लेकर विपक्षी दलों में क्यों है असमंजस, उठ रहे हैं ये 5 सवाल

आरजेडी की तरफ से तैयार की गई सूची के मुताबिक लालू के साथ तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, भाकपा, झामुमो, झाविमो, डीएमके, केरल कांग्रेस, आरएसपी, एआईयूडीएफ, नेशनल कांफ्रेंस और जनता दल (सेक्यूलर) के वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे. लालू प्रसाद ने इस रैली में शामिल होने की पुष्टि को लेकर ममता बनर्जी के प्रति आभार प्रकट किया.

लालू ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, 'ममता दीदी को विशेष धन्यवाद है, आरजेडी की रैली में हम उनका स्वागत करते हैं.' उन्होंने कहा कि जो बड़े नेता शामिल नहीं पा रहे हैं, उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रैली में भेजने का फैसला किया है. लालू ने कहा कि 2019 के आम चुनाव से पहले यह रैली एक बड़ा आयोजन है, जिसमें संयुक्त विपक्ष बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी.

VIDEO: लालू ने नीतीश को बताया सत्ता का लालची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए लालू ने कहा, 'देश में आज आपातकाल जैसा माहौल है. उनसे सहमत नहीं होने वाले लोगों को जेल में बंद करके परेशान किया जा रहा है.' हालांकि, भाजपा और जेडीयू ने आरजेडी की रैली पर प्रहार करते हुए कहा कि रैली ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य के 19 जिले विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com