विज्ञापन

बिहार: औरंगाबाद में गैस एजेंसी-गोदाम पर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

कुछ लोग गैस एजेंसी गोदाम पर आ जा रहे हैं जो शहर से दूर के हैं, जिन्हें गैस सिलेंडर दे दिया जा रहा है. कल से गोदामों पर गैस सिलेंडर मिलना पूर्णतः बंद हो जाएगा.

बिहार: औरंगाबाद में गैस एजेंसी-गोदाम पर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया आदेश
औरंगाबाद में एजेंसियों और गोदामों पर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

Bihar News: ईरान इजराइल युद्ध के बीच घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब जिले में ग्राहकों को गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे. गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी ग्राहक को गैस सिलेंडर एजेंसियों और गोदामों पर न दिए जाएंगे. केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक गैस सिलेंडर पहुंचने चाहिए. लेकिन उसके बाद भी कुछ ग्राहक गैस गोदामों तक पहुंच जा रहे हैं. यहां सिर्फ वैसे लोगों को परेशानी देखने को मिली. जो दो, तीन और चार दिनों से अपने गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे.

कल से एजेंसी पर नहीं मिलेगा गैस

औरंगाबाद शहर के लिंग राज गैस एजेंसी गोदाम पर अपनी ड्यूटी कर रहे देव प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संटू कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोग गैस एजेंसी गोदाम पर आ जा रहे हैं जो शहर से दूर के हैं, जिन्हें गैस सिलेंडर दे दिया जा रहा है और गाड़िया होम डिलीवरी के लिए निकल चुकी हैं और कल से गोदामों पर गैस सिलेंडर मिलना पूर्णतः बंद हो जाएगा.

अवैध भंडारण रोकने का नया तरीका

वहीं, लक्ष्मी गैस एजेंसी के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग होम डिलीवरी कर रहे हैं. कल 200 से ज्यादा गैस सिलेंडर लोगों के घरों तक पहुंचाए है, यहां उन्हें किसी भी तरह की गैस सिलेंडर की कमी से जूझना नहीं पड़ रहा है. पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है. इसके साथ किसी भी व्यक्ति को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर नहीं दे रहे है. ताकि किसी भी तरह के अवैध भंडारण से बचा जा सके. (आदित्य कुमार के इनपुट के साथ)

प्रवासी मजदूरों को कैसे मिल सकता है 5kg वाला LPG सिलेंडर? जानिए किस डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत

गैस सिलेंडर वाले को 'दामाद' जैसा सम्मान! वायरल वीडियो में महिला ने उतारी आरती, इंटरनेट पर आई कमेंट्स की बाढ़

LPG Connection: अब इन लोगों को बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल जाएगा गैस कनेक्शन, तुरंत घर ले जा सकेंगे सिलेंडर, जानें आसान प्रोसेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com