विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

CAA के बहाने लालू यादव का नीतीश कुमार पर हमला- 'समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था अब नकली...'

लालू यादव (Lalu Yadav) के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया.'

CAA के बहाने लालू यादव का नीतीश कुमार पर हमला- 'समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था अब नकली...'
नीतीश कुमार के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव. (फाइल फोटो)
  • लालू यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला
  • JDU का नागरिकता बिल को समर्थन देने पर किया ट्वीट
  • 'नीतीश का नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Yadav) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया.' 


उन्होंने आगे लिखा, 'आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आंत में छुपे दांत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक सांपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही जहर पीकर उसे मुख्यमंत्री बनाया था.' नीतीश कर पार्टी जेडीयू ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था.

तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या का आरोप- सास राबड़ी ने बाल खींचकर पीटा, फिर घसीटकर घर से बाहर निकाला

बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के कई मामलों में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं. फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वह रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com