आरजेडी सुप्रीम लालू यादव (फाइल फोटो )
- चारा घोटाला मामले में फैसला आज
- 22 लोगों पर आना है फैसला
- सीबीआई कोर्ट सुनाएगी फैसला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
चारा घोटाला मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित 22 लोगों पर फैसला सुनाएगी. लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ रांची पहुंच गए हैं. उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि यह बीजेपी की साजिश है और उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. लालू ने कहा, जो हमने सामाजिक न्याय का जंग छेड़ी उसकी वजह से बीजेपी ने मुझे निशाना बनाया है. इस मौके पर लालू ने 2जी और आदर्श घोटाले में अशोक चह्वाण को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया साथ ही यह भी कहा कि मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है तेजस्वी ही अब पार्टी को चलाएंगे.
चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव सहित 22 लोगों पर फैसला आज, 10 खास बातें
वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सिर्फ बीजेपी की साजिश है. उनकी पार्टी को कई बार तोड़ने की साजिश की है. तेजस्वी ने कहा कि यह बीजेपी की आदत है कि प्रेस कांन्फ्रेंस कर आरोप लगाने की आदत है. उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के बहाने हमारे पिता के मनोबल को तोड़नी की कोशिश की गई.
वीडियो : मेरे पिता के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई
तेजस्वी ने कहा कि हम 14 साल के थे तो हमारे ऊपर रेलवे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया लेकिन रेलवे अभी तक यह नहीं बताया कि घोटाला हुआ भी है या नहीं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं