विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

लालू यादव ने राहुल गांधी की तारीफ की, पीएम मोदी के लिए कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नरेंद्र मोदी ने ठगा नहीं

लालू ने कहा कि अगले लोक सभा चुनाव में यूपीए की सभी पार्टी राहुल के ही नेतृत्व में लोक सभा चुनाव लड़ेगी.

लालू यादव ने राहुल गांधी की तारीफ की, पीएम मोदी के लिए कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नरेंद्र मोदी ने ठगा नहीं
लालू यादव ने राहुल गांधी की की तारीफ (फाइल फोटो)
  • लालू यादव ने राहुल गांधी की तारीफ की
  • पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • अयोध्या मसले पर कहा, कोर्ट के फैसला का इंतजार करना चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव को राहुल गांधी का नेतृत्व मंज़ूर हैं. बृहस्पतिवार को उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि राहुल के नेतृत्व में देश सुरक्षित रहेगा. लालू ने एनडीटीवी इंडिया से बातचीत में कहा कि ये देश युवाओं का हैं और राहुल युवा हैं और कांग्रेस पार्टी ने उनको नेतृत्व देके एक सही क़दम उठाया है. लालू ने कहा कि अगले लोक सभा चुनाव में यूपीए की सभी पार्टी राहुल के ही नेतृत्व में लोक सभा चुनाव लड़ेगी.

नीतीश ने लालू पर फिर किया 'ट्वीट वार', बोले- घोटालों को उजागर करना और...

लालू ने इस बात से इंकार किया कि उनकी राहुल गांधी से नहीं बनती. इस पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया के मन की उपज हैं. लालू से जब गुजरात चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश की जनता अब नरेंद्र मोदी के करतूत से ऊब चुकी हैं लेकिन फ़िलहाल शांत हैं लेकिन चुनाव में ये अपना ग़ुस्सा सरकार पर अवश्य निकलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी राजनीति के दशानन हैं और गुजरात की जनता उनका राजनीतिक वध करेगी. लालू ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नरेंद्र मोदी ने ठगा नहीं.

VIDEO- लालू यादव समेत 8 VIP की सुरक्षा में कटौती


अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे जाने पर लालू यादव का कहना था कि ये मुद्दा जानबूझकर चुनाव के समय भाजपा को याद आता है लेकिन जब इस मामले की सुनवाई सप्रीम कोर्ट में चल रही है तो सबको उसके फ़ैसले का इंतज़ार करना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com