विज्ञापन

लालू यादव का जन्मदिन मनाने में JCB से केक लेकर गिरे नेता केदार यादव, वीडियो वायरल

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर वैशाली के राजद नेता केदार यादव ने जेसीबी पर सवार होकर केक काटने का अनोखा प्रयास किया. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए.

राजद नेता केदार यादव JCB से केक लेकर नीचे गिर गए.

Bihar Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन का जश्न बिहार में कई जगहों पर मनाया जा रहा है. वैशाली जिले में राजद नेता केदार यादव ने जन्मदिन मनाने के लिए जो अंदाज चुना, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. चर्चा में बने रहने के शौकीन केदार यादव इस बार जेसीबी पर सवार होकर केक काटने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े.

सुर्खियों में रहने के लिए नए-नए कारनामे

केदार यादव अपनी अनोखी कार्यशैली के लिए पहले से ही जाने जाते हैं. इससे पहले वे कभी भैंस पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर अपनी बातें रखते रहे हैं. इस बार लालू यादव के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने के लिए उन्होंने पहले पेड़ पर चढ़कर केक काटा और फिर जब उनका मन नहीं भरा, तो वे बारिश के बीच जेसीबी पर जा बैठे. जेसीबी के ऊपर केक काटने की कोशिश के दौरान वे फिसलकर नीचे गिर गए. उनके गिरने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

लालू को बताया गरीबों का मसीहा

गिरने के बावजूद केदार यादव के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. उन्होंने भगवानपुर में केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान केदार यादव ने लालू प्रसाद यादव की तुलना दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला से करते हुए उन्हें गरीबों का भगवान बताया.

केदार यादव के अनुसार वे अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने और खुशी जाहिर करने के लिए ऐसे आयोजन करते हैं. भले ही उनके इस अंदाज पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठी लेकर पहुंचे RJD कार्यकर्ता, Z+ सिक्योरिटी हटाने से नाराज

'सरकार ने कमांड काट दिया': राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मियों की वापसी पर तेज प्रताप

लालू सिंगापुर में, तेजस्वी से नाराज बेटी रोहिणी का पटना में लगा पोस्टर- 'न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav Birthday, RJD Leader Lalu Prasad Yadav, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com