विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2017

नोटबंदी पर पीएम मोदी पूरी तरह फेल, लेकिन सजा के लिए चौराहा नहीं बता रहे : लालू

नोटबंदी पर पीएम मोदी पूरी तरह फेल, लेकिन सजा के लिए चौराहा नहीं बता रहे : लालू
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन का समय मांगा था, लेकिन 62 दिन के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर प्रधानमंत्री पूरी तरह फेल हो चुके हैं, लेकिन सजा के लिए चौराहा नहीं बता रहे हैं.

भाजपा पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुरु गोविंद सिंह के दरबार में नोटबंदी के लिए माफी मांगें. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के पटना दौरे पर तंज कसते हुए कहा, 'पटना आते-आते बहुत देर कर दी. प्रकाशोत्सव के दौरान आना चाहिए था. चलिए, अब आए हैं तो गुरु के दरबार में नोटबंदी के लिए माफी मांगें.'

पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि राजद के सभी नेता और कार्यकर्ता 21 जनवरी को शराबबंदी के मद्देनजर जागरूकता को लेकर बन रही मानव श्रृंखला में भाग लेंगे.

उन्होंने भाजपा द्वारा मानव श्रृंखला में भाग लेने के विषय में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा ने मुख्यधारा से कटने के डर से मानव श्रृंखला का समर्थन किया है. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में विवाद के विषय में पूछे जाने पर राजद नेता ने सधे अंदाज में कहा, 'अखिलेश सब ठीक कर लेंगे. उनसे बात हुई है. मैं खुद प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश जाऊंगा.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोटबंदी, लालू प्रसाद यादव, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बिहार, पटना, Demonetisation, Lalu Prasad Yadav, Narendra Modi, Amit Shah, Bihar, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com