विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी करार किए जाने के बाद अब राजद निकालेगा न्याय यात्रा

सिंह ने पटना में इसका ऐलान करते हुए कहा कि 6 जनवरी को इसी यात्रा के रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा.

लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी करार किए जाने के बाद अब राजद निकालेगा न्याय यात्रा
लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी करार किए जाने के बाद राजद निकालेगा न्याय यात्रा- फाइल फोटो
पटना: राष्ट्रीय जनता दल अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी क़रार दिए जाने के बाद पूरे राज्य में एक न्याय यात्रा निकालेगा. ये घोषणा की है पार्टी के संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने. सिंह ने पटना में इसका ऐलान करते हुए कहा कि 6 जनवरी को इसी यात्रा के रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा. उस दिन पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत सभी विधायक को बैठक में शामिल होने के लिए निर्देश दिया गया हैं.

लालू यादव को जेल में ही पहुंचाया गया उनका मनपसंद 'अरवा चावल, दाल और घी'

रघुवंश प्रसाद सिंह का कहना हैं कि जहां एक और अन्य आरोपियों को बरी किया जा रहा हैं वहीं उनके सुप्रीमो को न्याय नहीं मिल रहा है इसलिए इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जा रहे है. दरअसल यात्रा के माध्यम से राजद ना केवल अपने नेताओं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को एक जुट रखने का प्रयास कर रही है.

VIDEO- EXCLUSIVE : सत्य की जीत होगी : तेजस्वी यादव

राजद नेताओं का आकलन हैं कि वर्तमान में राज्य में शराबबंदी के बाद कारवाई के नाम पर ग़रीब तबके के लोगों को फंसाया जा रहा है. वही बालू नीति के कारण आम लोगों में हाहाकार की स्थिति हैं. हालांकि फ़िलहाल पार्टी के नेता 3 जनवरी के सज़ा के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं. पार्टी के एक तबके को उम्मीद है कि अगर लालू यादव को तीन साल तक की सज़ा होती हैं तब उन्हें ज़मानत मिल सकती है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com