विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2018

मध्य प्रदेश से अपहृत व्यापारी को बिहार में मुक्त कराया गया, तीन अपहर्ता गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि सीधी जिला निवासी संत बहादुर उर्फ लाला को जिले के बरूराज पुलिस थाना क्षेत्र में एक छापे के दौरान अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया.

मध्य प्रदेश से अपहृत व्यापारी को बिहार में मुक्त कराया गया, तीन अपहर्ता गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुजफ्फरपुर: पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से लगभग डेढ़ महीने पहले अपहृत किये गये एक व्यापारी को शनिवार को मुजफ्फरपुर में अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने बताया कि तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुजफ्फरपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि सीधी जिला निवासी संत बहादुर उर्फ लाला को जिले के बरूराज पुलिस थाना क्षेत्र में एक छापे के दौरान अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया.

कौर ने बताया कि गत 23 जुलाई को उसका अपहरण किया गया था. उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि अपहर्ताओं ने उसे वहां एक ठिकाने पर रखा हुआ है. उन्होंने बताया कि मौके से तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अंकित शर्मा और अजित सिंह (दोनों नवादा जिला निवासी) और बरूराज निवासी एस रजा शामिल हैं. कौर ने बताया कि मौके से कुछ हथियार, गोला- बारूद और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com