विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2020

ट्रेन में जापानी शख्स को था जुकाम-बुखार, लोगों ने कर दी कंप्लेन तो फिर...

बिहार के गया जंक्शन पर गुरुवार शाम जापान के रहने वाले एक युवक की कोरोना वायरस से पीड़ित संदिग्ध मरीज के रूप में पहचान की गई है. वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था.

ट्रेन में जापानी शख्स को था जुकाम-बुखार, लोगों ने कर दी कंप्लेन तो फिर...
प्रतीकात्मक तस्वीर
गया:

बिहार के गया जंक्शन पर गुरुवार शाम जापान के रहने वाले एक युवक की कोरोना वायरस से पीड़ित संदिग्ध मरीज के रूप में पहचान की गई है. वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था. इसी दौरान ट्रेन से उतार कर उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है. ब्लड सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

जापानी युवक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली से चला था जो मुगलसराय होते हुए पुरी की ओर जा रहा था, जिसे जुकाम और बुखार का लक्षण मिलते ही उसे गया रेलवे जंक्शन पर उतारा गया. यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दिया. इसकी सूचना डीडीयू रेल मंडल से गया जंक्शन को मिली. इससे साथ सफर कर रहे यात्री कोराना की आशंका से आशंकित थे. उसके बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com