- बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
- प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की योजना बना रही है.
- प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को अपराध वृद्धि का मुख्य कारण बताते हुए इसके खिलाफ अपनी स्थिति स्पष्ट की है.
Prashant Kishor Exclusive Interview: बिहार में इन दिनों मानसूनी बारिश के बीच सियासी चकल्लस जारी है. वजह है आने वाले कुछ महीनों में होने वाला विधानसभा चुनाव. राज्य में सितंबर-अक्टूबर के महीने में विधानसभा चुनाव होना है. इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. राज्य में सीधी टक्कर एनडीए और महागठबंधन के बीच होने की चर्चा है. लेकिन इस बीच चुनावी विश्लेषक प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की भी खूब चर्चा है. बीते दो साल से प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव में घूम रहे हैं. वो राज्य की सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में है. शुक्रवार को एनडीटीवी ने खास बातचीत में प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति के साथ-साथ अपनी पार्टी के सियासी भविष्य पर भी खुलकर चर्चा की.
शराबबंदी के कारण बिहार में हर जगह माफियाओं का राजः पीके
इस बातचीत में प्रशांत किशोर ने शराबबंदी के साथ-साथ बिहार में बीते कुछ दिनों में बढ़े अपराध पर भी चर्चा की. प्रशांत किशोर ने NDTV से बातचीत में फिर दोहराया कि मैं शराबबंदी के खिलाफ हूं. उन्होंने यह भी कहा कि ये जो क्राइम बढ़ा है उसका सबसे बड़ा कारण शराबबंदी है. हर जगह माफियाओं का राज है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
🔴WATCH LIVE : NDTV से प्रशांत किशोर की EXCLUSIVE बातचीत#PrashantKishor | @BabaManoranjan | #NDTVExclusive https://t.co/f52iA4wVsF
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2025
गांधी जी ने कब कहा कि शराबबंदी के लिए कानून बनेः पीके
शराबबंदी के विरोध और शराब के खिलाफ अभियान चलाने वाले गांधी जी के पोस्टर के इस्तेमाल के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, गांधी जी ने कब कहा कि शराबबंदी के लिए अलग-अलग राज्यों में कानून बनाया जाएय़? शराबबंदी सामाजिक प्रयास है. शाकाहारी होना अच्छी बात है, लेकिन मांसाहार के खिलाफ कानून बनाया जाए, ये कहां सही है.
#NDTVExclusive : 'पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शराब और बालू माफिया के काम में लगा हुआ है' - NDTV से प्रशांत किशोर की EXCLUSIVE बातचीत#PrashantKishor | @BabaManoranjan pic.twitter.com/pAJCqh3YN8
— NDTV India (@ndtvindia) July 18, 2025
प्रशांत किशोर ने कहा, 'पुलिस प्रशासन पूरी तरह से शराब और बालू माफिया के काम में लगा हुआ है. राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण यही है. उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो एक घंटे में इस कानून को बंद कर दिया जाएगा."
उन्होंने यह भी कहा कि मान लीजिए कि शराबबंदी का कुछ फायदा है, लेकिन यह फायदा तो तब होगा तब शराबबंदी होगी. राज्य में शराबबंदी है कहां. शराबबंदी कानून के नाम पर शराब की दुकानें बंद है. होम डिलीवरी चालू है.
सत्ता में आते एक घंटे में शराबबंदी हटाने की घोषणा कर चुके हैं पीके
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में शराबबंदी कहां है? बिहार में दुकानें बंद हैं और होम डिलिवरी हो रही है. बिहार सरकार का कम से 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. मालूम हो कि इससे पहले भी प्रशांत किशोर कई बार सार्वजनिक मंच से शराबबंदी पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने साफ कहा है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो एक घंटे में शराबबंदी को खत्म करेंगे.
यह भी पढ़ें - 'हां मैं हूं वोटकटवा लेकिन...' बिहार चुनाव को लेकर NDTV से प्रशांत किशोर की खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं