विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

बिहार के जहानाबाद में दबंगों ने दो भाइयों को पीटकर मार डाला, तीन भाइयों की हालत गंभीर

आरोप है कि तकरीबन 30 की संख्या में हथियार से लैस होकर गांव को घेरकर बीरबल यादव के घर पर हमला कर परिवार के पांच लोगों को लोहे की रॉड से बुरे तरीके से पिटाई की और घर में कीमती सामान लूटकर चलते बने.

बिहार के जहानाबाद में दबंगों ने दो भाइयों को पीटकर मार डाला, तीन भाइयों की हालत गंभीर
बिहार के जहानाबाद में दबंगों ने दो भाइयों को पीटकर मार डाला, तीन भाइयों की हालत गंभीर
पटना: बिहार में अपराध की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच भाइयों को घर में घुसकर बर्बरता दिखाते हुए पिटाई कर दी जिसके चलते दो भाइयों की मौत हो गई. इस हमले में अन्य तीन भाई के भी हाथ पैर तोड़ दिए जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. बिहार के जहानाबाद के मिश्रबिगहा गांव में यह घटना हुई.

बदमाशों ने ड्यूटी जा रहे सिपाही के सिर में मारी गोली

आरोप है कि तकरीबन 30 की संख्या में हथियार से लैस होकर गांव को घेरकर बीरबल यादव के घर पर हमला कर परिवार के पांच लोगों को लोहे की रॉड से बुरी तरीके से पिटाई की और घर में कीमती सामान लूटकर चलते बने. इस घटना में पांच भाइयों में दो की अस्पताल ले जाने में मौत हो गई जबकि तीन लोगों के हाथ पैर तोड़ दिए जिनका इलाज किया जा रहा है. अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर दर्ज़नों राउंड फायरिंग भी की है.

घटना के पीछे गांव के ही दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है. घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया और गांव में व्याप्त तनाव को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. बताया जा रहा है कि बीरबल यादव का अपने ही गांव के गेंहुअन यादव से गली के रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर गेंहुअन यादव अपने सहयोगियों के साथ पीड़ित परिवार पर हमला कर घर में सो रहे पांच भाइयों को लाठी एवं लोहे की रॉड से मारा.

VIDEO- 2016 में अपराध के आंकड़े, अपराधों में यूपी सबसे आगे

परिजनों ने बताया कि मिश्र बिगहा गांव में पहले से ही चले आ रहे जमीनी विवाद में गांव के गोहमन यादव ने बुरी तरह मारपीट किया जिसमें बीरेन्द्र यादव एवं राजू यादव की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका पटना के पीएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है. इधर घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घायलों का बयान लिया गया है और अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है अन्य की  गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com