- परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने बिहार सरकार तथा रेलवे द्वारा व्यापक तैयार
- कानपुर से चली विशेष ट्रेन रविवार रात्रि 11 बजे तक पटना पहुंचेगी
- हताहत लोगों के परिजन को कानपुर तक फ्री रेलवे पास उपलब्ध कराया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुए इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में हताहत हुए लोगों के लिए तथा उनके बारे में परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार तथा रेलवे द्वारा व्यापक तैयारी की गई है.
पटना रेलवे जंक्शन पर पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल और अपर रेल पुलिस अधीक्षक एएस ठाकुर के साथ कैंप कर रहे बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकार के उपाध्यक्ष व्यास जी ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता रेलवे और कानपुर जिला प्रशासन से जो जानकारी प्राप्त हो रही हैं, उसका हादसा पीड़ितों के परिजनों तक प्रसार करना है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में हताहत हुए लोगों में से अब तक तीन-चार के परिजनों ने पटना जंक्शन आकर आकर संपर्क साधा है.
व्यास जी ने बताया कि उक्त ट्रेन पर सवार घायल एवं सकुशल बचे लोगों को एक विशेष ट्रेन के जरिये अपराह्न 2 बजे भेजा जाएगा जिनके यहां पहुंचने पर घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराए जाने के साथ शवों तथा हादसे में सकुशल बचे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस हादसे में हताहत हुए लोगों के जो भी परिजन कानपुर जाना चाह रहे हैं, उन्हें वहां विभिन्न ट्रेनों के जरिए भेजने की व्यवस्था की गई है.
पटना रेलवे जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के अन्य अधिकारियों के साथ कैंप किए हुए ईसीआर के चीफ आपरेशन मैनेजर बासुदेव राय ने बताया कि कानपुर से अपराह्न 2 बजे चलने वाली उक्त विशेष ट्रेन आज रात्रि 11 बजे तक पटना पहुंच जाएगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में हताहत हुए लोगों के जो भी परिजन कानपुर जाना चाहेंगे, उन्हें फ्री रेलवे पास उपलब्ध कराया जाएगा.
इस हादसे को लेकर इसीआर की ओर से मुगलसराय, पटना और हाजीपुर की हेल्पलाइन जारी की गई है. बीएसएनएल का यह हेल्पलाइन नंबर 0612-2202290, 0612-2202291 और 0612-2202292 है. इसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए के रजक ने बताया कि इंदौर.पटना एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले परिजनों के लिए रेलवे और पटना जंक्शन का हेल्पलाइन नंबर क्रमश: 025-83288 और 7992388463 है.
अपर रेल पुलिस अधीक्षक एएस ठाकुर ने बताया कि पटना रेलवे स्टेशन पहुंचे इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों में से एक कुणाल कपूर ने उन्हें बताया कि उक्त ट्रेन के एस 2 कोच में यात्रा कर रहे उनके दादा एवं दादी की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि एस 6 में यात्रा कर रहे उनके तीन अन्य रिश्तेदार घायल हो गए हैं.
पटना जंक्शन पहुंचे पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिला के बेलबड्डा निवासी मुन्ना कुमार जिनके भाई मयंक उर्फ अंकेश उक्त ट्रेन में सवार थे. उन्होंने बताया कि मयंक से सुबह में संपर्क हुआ था और उसने अपने करीब-करीब सकुशल होने की बात बताई थी.
उन्होंने बताया कि वे उसे लेने कानपुर जा रहे थे, पर मयंक ने हमें वहां जाने से मना किया और कहा कि वह विशेष ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंचेगा. इसलिए वे वहीं पर रहे पर उसके बाद से मयंक का मोबाइल बंद हो जाने से उससे बात नहीं हो पाई है. पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब तक प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल हुए कुल 64 इलाजरत लोगों में बिहार के कुल 17 लोग शामिल हैं.
इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वालों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उनके परिजनों का पटना जंक्शन पर पहुंचने का सिलसिला जारी है और उन्हें वहां मौजूद रेल तथा बिहार सरकार के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंदौर-पटना एक्सप्रेस कानपुर ट्रेन हादसा, नीतीश कुमार, रेल मंत्रालय, भारतीय रेल, सुरेश प्रभु, Indore-patna Express Kanpur Train Accident, Nitish Kumar, Rail Ministry, Suresh Prabhu