विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2018

लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

सीतामढ़ी जिले के सुरसंद बिहार विधानसभा सीट से राजद विधायक दोजाना दोजाना वही हैं जिनकी कम्पनी लालू यादव की ज़मीन पर मॉल बना रहे थे .

लालू प्रसाद यादव के करीबी राजद विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी
लालू प्रसाद यादव के करीबी विधाय के घर छापेमारी
पटना: आयकर विभाग ने रेलवे होटल टेंडर के बदले भूखंड मामले में राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के विश्वासपात्र माने जाने वाले पार्टी विधायक सैयद अबू दोजाना के घर पर बुधवार को छापेमारी की. आयकर विभाग की यह छापेमारी दोजाना के पटना स्थित कई परिसर पर की गई. आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि सैयद अबू दुजाना के स्वामित्व वाली कुल तीन संपत्तियां जिनमें से दो पटना शहर और तीसरी दानापुर में हैं, उन पर आयकर विभाग दिल्ली से आयी टीम द्वारा छापेमारी में कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए. ध्यान हो कि सीतामढ़ी जिले के सुरसंद बिहार विधानसभा सीट से राजद विधायक दोजाना दोजाना वही हैं जिनकी कम्पनी लालू यादव की ज़मीन पर मॉल बना रहे थे .

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार में फंसे ये पांच नेता, बाद में खानी पड़ी जेल की हवा

गौरतलब है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने 750 करोड़ रुपये की लागत पर करीब तीन एकड़ के भूखंड में उक्त मॉल का निर्माण कराए जाने का खुलासा किया था जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उसे सील कर दिया था .आयकर विभाग के छापेमारी के बीच सुशील ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि शहाबुद्दीन, राजबल्लभ और रीतलाल यादव से लेकर अबू दोजाना तक दागी पृष्ठभूमि के दर्जनों लोगों को जनप्रतिनिधि बनवाकर राजनीति का अपराधीकरण करने वाले लालू प्रसाद के लिए सुप्रीम कोर्ट का ताजा निर्देश बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें: राफेल को लेकर लालू ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने ने कहा कि अब लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, और दोनों पुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को बताना होगा कि उनके खिलाफ कौन-कौन से मामले चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश राजनीति का स्वच्छता अभियान साबित होंगे. इस बीच राजद प्रवक्ता और विधायक एज्या यादव ने आयकर विभाग की इस छापेमारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर लालू प्रसाद को परेशान करने और बर्बाद करने के लिए यह एक और हताश भरा प्रयास है.

VIDEO: मेरे घर में हमारे पिता ही सबसे बड़े नेता- तेजस्वी यादव.

खास बात यह है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आयकर विभाग ने लालू यादव और उनसे जुड़े लोगों के घर पर छापेमारी की है. हालांकि लालू यादव का परिवार और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे राजनीतिक कारण बताते हैं. उन्होंने पहले भी कई बार इसके लिए नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर हमला बोला है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com