नीतिश कुमार
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां गुरुवार को कहा कि शराबबंदी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए 21 जनवरी को बिहार में सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार अगले चार वर्षो में खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा. मुख्यमंत्री अपनी निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को दरभंगा में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चार साल में बिहार खुले में शौच से मुक्त होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान राशि भी दी जा रही है. उन्होंने लोगों से बिहार में लागू शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि 21 जनवरी को बिहार में शराबबंदी को लेकर विश्व की सबसे बड़ी मानव कड़ी बनाएंगे.
इस क्रम में उन्होंने मानव श्रृंखला बनाने का तरीका भी लोगों को समझाया. मुख्यमंत्री ने इससे पहले हरहच्चा पंचायत में गली-नाली योजना और खुले में शौच मुक्ति अभियान के तहत बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया. गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, बिहार न्यूज, बिहार समाचार, नीतीश कुमार, शराबबंदी, Bihar, Bihar News, Liquor Ban, Nitish Kumar