प्रतीकात्मक चित्र
हाजीपुर:
बिहार के वैशाली जिले के इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक डाकघर परिसर से चार सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार शाम हथियार के बल पर 5.5 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की की छानबीन शुरु कर दी है.
वैशाली के डाक अधीक्षक यूसी प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे यह घटना तब घटी, जब उनके कार्यालय परिसर में स्थित एक डाकघर से 5.5 लाख रुपये एक गाड़ी में रखकर जिला मुख्यालय हाजीपुर के मुख्य डाकघर भेजने की तैयारी की जा रही थी. इस बीच वहां पहुंचे चार लुटेरे हथियार का भय दिखाकर उक्त राशि लूटकर फरार हो गए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं