विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

सुशील मोदी ने कहा- कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने करवाए उत्तर भारतीयों पर हमले, गिरफ्तारी की मांग की

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गुजरात सरकार से मांग की है कि वे कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) को जेल भेजें.

सुशील मोदी ने कहा- कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने करवाए उत्तर भारतीयों पर हमले, गिरफ्तारी की मांग की
सुशील कुमार मोदी.
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गुजरात सरकार से मांग की है कि वे कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) को जेल भेजें. सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि गुजरात में हिंसा की जो भी घटना हुई है उसमें कांग्रेस नेता और बिहार के प्रभारी अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) के निजी सेना के लोग शामिल हैं. सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर भारतीयों पर अल्पेश ठाकोर की सेना ने जगह-जगह हमला करवाया और इस हमले के मामले में 400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद अपने नेता अल्पेश ठाकोर पर कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि वह अन्य राज्य के लोगों के ख़िलाफ़ घृणा फैला रहे हैं और हमला करवा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : गुजरात में हिंसा पर अल्पेश ठाकोर की सफाई-राहुल गांधी का सिपाही हूं, नहीं करता मारने-काटने की राजनीति 

सुशील मोदी ने कहा कि मैं गुजरात सरकार से आग्रह करूंगा कि अल्पेश ठाकोर जैसे लोगों को पकड़ कर जेल में बंद करें.  आपको बता दें कि सुशील मोदी ने सबसे पहले उतर भारतीय लोगों पर हमले की ख़बर के बाद वहां के मुख्यमंत्री से बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि गुजरात में अधिकांश आला अधिकारी चाहे वह मुख्य सचिव हों या पुलिस महानिदेशक सब बिहार के हैं और सब स्थिति को सामान्य और नियंत्रित करने में लगे हैं. 

यह भी पढ़ें :  गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpesh Thakor, Alpesh Thakore Video, Alpesh Thakore Role In Gujarat Voilence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com