विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

वैशाली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दादी और पोते-पोती की मौत

आग ने तेजी से पूरे घर को चपेट में ले लिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, एक मवेशी भी मृत

वैशाली में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दादी और पोते-पोती की मौत
वैशाली में आग में दादी और पोते-पोती की मौत होने पर विलाप करते हुए उनके परिजन.
  • वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर में हुआ हादसा
  • घने कुहासे के कारण पड़ोस के लोगों को भी घटना की खबर तुरंत नहीं मिली
  • प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के वैशाली में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आग में झुलसकर मौत हो गई. शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई और वहां अपनी दादी के साथ एक ही कमरे में सो रहे मासूम पोते-पोती की भी मौत हो गई. देर रात में हुई इस घटना में एक मवेशी की भी जलने से मौत हो गई.   

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर में एक घर में देर रात में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घर में अपने पोते-पोती के साथ बुजुर्ग सुदामा देवी सो रही थीं. कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में सुदामा देवी के अलावा उनकी पोती चांदनी कुमारी एवं पोता मनीष कुमार शामिल है.  

यह भी पढ़ें : कमला मिल्स कंपाउंड में आग : जन्मदिन का केक काटा..आग फैली...और सिर्फ यादों में रह गई 'खुशबू'

घने कुहासे की वजह से आस-पड़ोस के लोगों को भी घटना की जानकारी देर से मिली और मदद नहीं मिल सकी.  बुजुर्ग सुदामा देवी अपने पोते-पोती  साथ घर से थोड़ा अलग हटकर बने बथान में सो रही थीं. आग तेजी से फैल गई. ग्रामीणों में बिजली विभाग के रवैये पर गुस्सा है. विभाग ने फोन करने के बाद भी लाइन नहीं काटी. हादसे में बथान में बंधी एक गाय की भी झुलसने से मौत हो गई.  

VIDEO : आग का तांडव


इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि घर के ऊपर बिजली का तार था. संभवत: बिजली की चिंगारी गिरने से आग लगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com