बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू होकर विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. सीवान के गोरखनाथ आईटीआई कॉलेज में परीक्षा केंद्र के अंदर से फेसबुक लाइव वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हुआ. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के बावजूद लाइव प्रसारण करना नियमों का उल्लंघन माना गया.