विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2016

बिहार के बांका में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड, पांच हथियार बरामद

बिहार के बांका में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड, पांच हथियार बरामद
प्रतीकात्मक चित्र
बांका: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घने जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद फरार हुए नक्सलियों के गुप्त ठिकाने से पांच और 169 कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए गए.

पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार सुबह हुई इस मुठभेड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोनों ओर से करीब 50 राउंड फायरिंग की गई.

उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड के दौरान नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद तलाशी के क्रम में नक्सलियों के गुप्त ठिकाने से नौ एमएम की एक पिस्टल, एक सिक्सर, तीन देशी पिस्टल, एक एसएलआर की मैगजीन और दो पिस्टल की मैगजीन तथा एसएलआर के 169 कारतूस, भारी मात्रा में नक्सली सहित्य, वस्त्र और अन्य सामग्री बरामद की गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बांका, बिहार, नक्सली मुठभेड़, हथियार बरामद, Banka, Bihar, Naxal Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com