प्रतीकात्मक फोटो
पटना:
बिहार के मुजफ्फरपुर में आरजेडी के बंद के दौरान अलग ही मामला सामने आया. बंद के दौरान आपसी विवाद में जमकर फायरिंग हुई. करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग के दौरान लगभग 100 राउंड गोलियां चलने की खबर है. मामला राजद समर्थकों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस के पहुंचने पर भी फायरिंग होती रही. पुलिस वालों पर भी फायरिंग होने की बात कही जा रही है.
मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच शुरू हुई मारपीट के बाद गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. घंटों चली फायरिंग के दौरान इलाके के लोग घरों में छिपे रहे. इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की बात आई है. पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों की तरफ से लगातार फायरिंग होती रही. स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने फायरिंग करते हुए लाठी चार्ज कर दिया. मौके से दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
यह भी पढ़ें : दहेज हत्याओं के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक
अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप बिहार बंद को सफल बनाने निकले राजद समर्थकों और आपराधिक छवि के राजा ठाकुर के बीच विवाद ने बड़ी घटना का रूप ले लिया. बंद समर्थकों द्वारा राजा ठाकुर की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया. इस क्रम में राजा ठाकुर ने एक राजद कार्यकर्ता की पिटाई कर दी. इस घटना को लेकर आक्रोशित राजद कार्यकर्ताओं ने राजा ठाकुर के घर पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दी. राजा ठाकुर की ओर से भी फायरिंग की गई.
लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी एवं सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई. पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग की गई. पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की और फिर लाठी चार्ज किया. लाठी चार्ज से भगदड़ मच गई. जिस घर से फायरिंग की जा रही थी उस घर से पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया.
VIDEO : पेट्रोल पंप मालिक की हत्या
एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि फायरिंग से राजा ठाकुर घायल हो गया. पुलिस ने घटना स्थल से दर्जनों खोखे बरामद किए हैं. पुलिस दर्जनों राजद समर्थकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है. वहीं राजा ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं