(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- बिहार के किशनगंज जिले की घटना.
- महिला ने तीन बच्चों के साथ खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
- पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
किशनगंज:
बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थानांतर्गत झुनकी मुसहरा गाँव में एक महिला ने गुरुवार को अपने तीन बच्चों के साथ खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपाधीक्षक कामिनी बाला ने बताया कि मृतकों में बुच्चान खतवे की पत्नी रेखा देवी (25) और उनकी आठ एवं छह साल की पुत्री तथा दो साल का एक पुत्र शामिल हैं. उन्होंने रेखा देवी के आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण यह कदम उठाने की संभावना जताते हुए बताया कि मृतक महिला का पति पिछले तीन माह से रोजगार की तलाश में घर से बाहर था.
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश : गांव के लड़के के साथ फोटो वायरल होने से परेशान युवती ने की खुदकुशी
पुलिस ने मृतक महिला के हाथ से एक मोबाइल फोन बरामद किया है जिसके नंबर की जाँच की जाएगी. पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
VIDEO : डीएनडी पर खुदकुशी करने वाले शख्स को बचाया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)