- 20 साल पहले की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं मोदी- तेजस्वी.
- राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी उपमुख्यमंत्री को बताया बीमार.
- दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़िता को भर्ती कराया गया है.
बिहार (Bihar) के दरभंगा (Darbhanga) में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री के सवालों के जवाब न देने पर राजद (RJD) नेता लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने सुशील मोदी (Sushil Modi) पर निशाना साधा है. जब सुशील मोदी से सवाल किया गया तो जवाब देने की जगह उपमुख्यमंत्री ने मुंह घुमाया और आगे बढ़ गए. इसके बाद ट्विटर पर हमालवर होते हुए लालू यादव ने लिखा, "Sush-ill Modi".
Sush-ill Modi https://t.co/zNSgrN7oOF
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 7, 2019
वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, "इन भगौड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं. नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है. कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया".
इन भगौड़े बड़बोले उपमुख्यमंत्री से अगर पत्रकार साथी किसी 20 वर्ष पूर्व की घटना पर कुछ पूछते तो बोलने से थकते नहीं।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 7, 2019
नीतीश जी और सुशील मोदी को कर्म की चोट पड़ रही है।कल ही ये तालिबानी महोदय बिहार की तुलना अफ़ग़ानिस्तान से कर रहे थे लेकिन अपने कथित रामराज में ज़ुबान को लकवा मार गया https://t.co/jXJUKqu4V9
बता दें कि बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ एक ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस बीच पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है.
#WATCH Patna: Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi evades question on Darbhanga minor rape case. pic.twitter.com/Yvjlgxbn6K
— ANI (@ANI) December 7, 2019
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीड़ित बच्ची कुछ अन्य बच्चों के साथ अपने घर के बाहर शुक्रवार शाम खेल रही थी, तभी एक ऑटो चालक बच्ची को ऑटो में बैठकार दूसरी जगह ले गया. आरोप है कि करीब एक किलोमीटर दूर ऑटो चालक ने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस बीच बच्ची के परिजनों ने गायब बच्ची की खोज शुरू कर दी. जब परिजन खडुआ और लक्ष्मीपुर गांव के बीच एक बगीचे के पास पहुंचे तो वहां एक ऑटो खड़ा देखा. वहीं बच्ची के रोने के आवाज भी सुनाई दी जिसके बाद परिजन ने खून से लथपथ बच्ची को बरामद कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी.
VIDEO: क्या सरकार को महसूस नहीं होता बेटियों का दर्द? : स्वाति मालीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं