विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2016

बिहार के नालंदा जिले में मुखिया समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

बिहार के नालंदा जिले में मुखिया समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार शरीफ: बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मुखिया समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस के अनुसार, मीरपुर पंचायत के मुखिया 50 वर्षीय सिकंदर कुछ लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए नूरसराय स्टेशन जा रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने मुखिया पर हमला किया. गोली लगने से सिकंदर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फारार हो गए. हमले में घायल गुलाबी महतो (40) को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. इस बीच, घटना से आक्रोशित लोग शव के साथ घटनास्थल के निकट सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, नालंदा, मुखिया की हत्या, नूरसराय, Bihar, Nalanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com