विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2016

बिहार में अपराधियों ने गोशाला में सो रहे पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत

बिहार में अपराधियों ने गोशाला में सो रहे पिता-पुत्र को मारी गोली, पिता की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिला के सफीयासराय सहायक थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार देर रात सो रहे एक वृद्घ और उसके पुत्र को गोली मार दी. इस घटना में वृद्घ की मैात हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है.

पुलिस के अनुसार, हेरू दियारा गांव के निवासी देवेंद्र यादव (55) अपने पुत्र छोटू यादव (22) के साथ डकरा नाला स्थित अपने गोशाला में सोए हुए थे. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी.

सफीयासराय सहायक थाना के प्रभारी सफदर अली ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में देवेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छोटू को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, मुंगेर, पिता पुत्र की हत्या, Bihar, Munger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com