विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

बिहार में शराब पीने के आरोप में हर 10 मिनट में हो रही है 1 गिरफ्तारी

गुरुवार शाम बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार बिहार में शराब बंदी कानून का पालन न करने पर हर 10 मिनट में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है.

बिहार में शराब पीने के आरोप में हर 10 मिनट में हो रही है 1 गिरफ्तारी
नीतीश कुमार की फाइल फोटो
  • नीतीश कुमार ने कहा पुलिस कर रही है अपना
  • शराब बंदी कानून का लागू करना सरकार की जिम्मेदारी- नीतीश
  • 21 महीने पहले लागू हुआ था कानून
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: शराब बंदी को सही तरह से बिहार में लागू करना शुरू से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता में शामिल रहा है. बीते 21 महीनों में बिहार सरकार ने शराब बंदी को सही से लागू करने के लिए कड़े नियम बनाए और उन्हें लागू भी किए. इसकी तसदीक बिहार सरकार के आंकड़े भी करते हैं. गुरुवार शाम बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार बिहार में शराब बंदी कानून का पालन न करने पर हर 10 मिनट में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू के बाद बिहार से फिर उठी विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

यानी की बिहार पुलिस हर दिन 172 ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो इस कानून का उल्लघंन करते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा को बताया कि अप्रैल 2016 से अब तक ऐसा करने वाले कुल 1.21 लाख आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं 1 अप्रैल 2016 से 6 मार्च 2018 तक के बीच संबंधित विभाग ने कुल 6.5 लाख छापेमारी की है. इनमें कुल 2 मिलियन लीटर शराब जब्त की गई.

VIDEO: नीतीश कुमार ने कहा 2020 में होगा राज्य में चुनाव. 


गौरतलब है कि नीतीश कुमार की सरकार ने 1 अप्रैल 2016 को राज्य में देशी शराब तो तुरंत प्रभाव से और अगले छह महीने में हर किस्म की शराब को बंद करने का एलान किया था. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com