विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

बिहार: CM नीतीश और सुशील मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, साथ ही की यह खास अपील

रामनवमी के पूर्व संध्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं दीं.

बिहार: CM नीतीश और सुशील मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, साथ ही की यह खास अपील
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • CM नीतीश और सुशील मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं
  • लोगों से राज्य में सौहार्द का वातावरण कायम करने की अपील की
  • सुशील मोदी ने शोभायात्रा निकालने आयोजकों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: रामनवमी के पूर्व संध्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और अपील की है कि राज्य में सौहार्द का वातावरण कायम कीजिए. उन्होंने कहा कि कई लोग इस कोशिश में लगे रहते हैं कि कहीं फसाद हो जाए, जिससे समाज में टकराव हो जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि हम इस कोशिश में रहते हैं कि समाज में शांति बनी रहे, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि समाज में टकराव होने पर एक पक्ष उनका साथ देगा. वहीं, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी लोगों को रामनवमी की बधाई दी और इस मौके पर शोभायात्रा निकालने वाले सभी आयोजकों से शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की अपील की. 

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश क्यों दे रहे हैं रामनवमी पर विधायकों को अपने इलाके में रहने की सलाह?

उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहलाए, क्योंकि उन्होंने हमेशा शालीनता का परिचय दिया. सुशील मोदी ने कहा कि सभी आयोजक शोभायात्रा की रूट की पूरी सूचना स्थानीय प्रशासन को देकर अनुमति प्राप्त कर लें. शोभायात्रा के दौरान उत्तेजक, आपत्तिजनक नारे एवं डीजे आदि के जरिए अश्लील गाने नहीं बजाएं. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के लिए मौके की तलाश में हैं. ऐसे तत्वों की कोशिश होगी कि कोई हादसा हो जाए, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़े. ऐसे में सभी बिहारवासियों को सचेत रहने की जरूरत है. 

VIDEO: बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश
साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सदियों से करोड़ों भारतीयों के आस्था व प्रेरणा के केन्द्र रहे हैं. उनके जन्मदिवस रामनवमी का महान पर्व हर्षोल्लास के साथ मना कर सामाजिक समरसता को मजबूत बनायें.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com