चारा घोटाले मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला शनिवार को आएगा, इस मामले में लालू प्रसाद यादव भी है आरोप
- 2 पूर्व सीएम समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों पर शनिवार को आएगा फैसला
- लालू बोले, हम पर और हमारे बच्चों पर केस करके हमको नीचा दिखाना चाहते हैं
- लालू प्रसाद ने कहा कि वह जल्द किताब लिखेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
शनिवार को चारा घोटाले के एक और मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट में लालू प्रसाद यादव समेत बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों के भाग्य का फ़ैसला करेगी. चारा घोटाला सीबीआई के इतिहास का वो मामला है जिसमें बड़ी संख्या में आरोपियों को सज़ा हुई है. अदालत के फैसले से एक दिन पहले लालू प्रसाद यादव ने एनडीटीवी से बात की और पढ़ें क्या कहा...
चारा घोटाला मामला : लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र की किस्मत का फैसला 23 दिसंबर को
सवाल: चारा घोटाले पर एक और फैसला आ रहा है और आप पर लगे आरोपों पर क्या कहेंगे?
लालू प्रसाद ने कहा कि मामले में साफ-साफ दस्तावेजों के साथ जो आरोप सीबीआई ने लगाए उसका जवाब हम निचली अदालत में दे चुके हैं. हमने भी अदालत में बयान दिया है. मुझ पर चारा घोटाले को लेकर अलग-अलग केस दर्ज हुए. सब पर एक ही आरोप है पर अलग-अलग ट्रायल चल रहा है. 23 दिसंबर को अदालत ने बुलाया है. हमको न्याय व्यवस्था पर विश्वास है. हम पर केस मेकआउट नहीं होता है. उन्होंने कहा कि ये लोग लालू की शक्ति को जानते हैं कि ये डरने वाला नहीं है. इन्होंने हम पर और हमारे बच्चों पर केस करके हमको नीचा दिखाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी, बीजेपी, आरएसएस जानते हैं कि लालू से मुकाबला नहीं हो सकता है. इसलिए इसे रोक दो.
चारा घोटाला मामला : झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को 5 साल की सजा और 4 लाख जुर्माना
सवाल: अगर आपने सरेंडर कर दिया होता तो?
लालू ने कहा कि अगर हमने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया होता तो हम पर केस ही नहीं होता. तब तो सारा केस खत्म कर देते और ये ही तो उनकी चाल है. केस करके रखो ताकि अगला पकड़कर में रहे. हम डरने वाले हैं और चुप रहने वाले हैं क्या. हम फेस कर रहे हैं और फेस करेंगे.
लालू पर जेडीयू का पलटवार, कहा- लोगों को गाय से नहीं 'चारा खाने वालों' से लगता है डर
सवाल: अगर कोर्ट आपको दोषी करार देता है तो?
आरजेडी प्रमुख ने कहा कि कोर्ट क्या करता है ये न्यायिक प्रक्रिया का मामला है. इस सवाल पर हम जवाब कैसे दे सकते हैं. ये लोग तो चाहते हैं हमें जेल भिजवाना.
सवाल: 23 साल हो गया और यूपीए की सरकार के समय आपके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल था. यूपीए के समय ही आप दोषी करार दिए गए?
लालू प्रसाद ने कहा कि इस मामले में किताब लिखेंगे. अभी ये मामला कोर्ट में हैं. अभी जेल जा रहे है या बाहर आकर लिखेंगे. इस मामले में एक व्यक्ति को बिठाकर किताब लिखेंगे हम बोलेंगे और वो लिखेगा. सच क्या है, पशुपालन का रोग और उसका इलाज क्या है? हमें पूरी उम्मीद है न्याय मिलेगा.
VIDEO:सीबीआई छापों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे लालू यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं