प्रतीकात्मक चित्र
बांका:
बिहार के बांका जिले के कामतपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र मंडल (60) की सोमवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, उपेंद्र मंडल कुंथु गांव से देर रात अपने भाई शषिभूषण मंडल के साथ वापस गांव लौट रहे थे. घोसपुर गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही उपेंद्र की मौत हो गई.
शंभूगंज के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतक के भाई शषिभूषण मंडल के बयान के आधार पर शंभूगंज थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को शक है कि उपेंद्र मंडल की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है.
दरभंगा जिले के केवटगामा पंचायत के मुखिया और कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की शुक्रवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, बांका, ग्राम प्रधान की हत्या, उपेंद्र मंडल, Bihar, Banka, Village Pradhan Killed, Upendra Mandal