विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

बिहार : जहरीली चाय पीने से दो बच्चों समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

कुंदवा चैनपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतकों में नरेश राय (50), उनके पोते प्रिंस कुमार (05) एवं नातिन मेनिका कुमारी (12) शामिल हैं.

बिहार : जहरीली चाय पीने से दो बच्चों समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कुंदवा चैनपुर थानांतर्गत समनपुर गांव में बुधवार को जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन सदस्यों की मौत हो गयी. कुंदवा चैनपुर थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतकों में नरेश राय (50), उनके पोते प्रिंस कुमार (05) एवं नातिन मेनिका कुमारी (12) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नरेश राय की झोपडी में चार-पांच दिन पूर्व सांप निकला था जिससे बचाव के लिए एक दवा घर में रखी गई थी.

अभय ने बताया कि बुधवार सुबह नरेश राय ने अपनी नातिन मेनिका कुमारी को चाय बनाने को कहा.

 यह भी पढ़ें : बिहार के कैमूर में चायपत्ती की जगह डाला कीटनाशक, 2 की मौत

पुलिस के अनुसार मेनिका के मानसिक रुप से पूरी तर परिपक्व नहीं होने के कारण उसने चायपत्ती की जगह उसकी तरह दिखने वाले उक्त दवा दवा को डाल दिया जिसके बाद इन तीनों ने तैयार चाय पी और नरेश राय दोनों बच्चों को साथ लेकर खेत में काम करने चले गये जहां उनकी स्थिति बिगड़ी और वे बेहोश हो गये. 
अभय ने बताया कि तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया.

VIDEO : खाने की चीज़ों में मिलावट का ज़हर​


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com