विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

बिहार: जीप और हाईवा में टक्कर, तीन मजदूरों की गई जान

इस हादसे में मोहम्मद साजिद आलम :32: नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिहार: जीप और हाईवा में टक्कर, तीन मजदूरों की गई जान
सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाईनरी थाना अंतर्गत हरपुर गांव के समीप रविवार को एक सवारी जीप और एक हाईवा वाहन की टक्कर में तीन मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बरौनी रिफाइनरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे में मरने वालों में किशनगंज जिला के बहादूरपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद लालबाबू (35), मोहम्मद जावेद (37) तथा मोहम्मद मुजफ्फर आलम (34) शामिल हैं .

ये भी पढ़ें: हरियाणा के हिसार में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोहम्मद साजिद आलम :32: नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: राजगढ़: स्कॉर्पियो नाले में गिरी, चार लोगों की मौत

थाना अध्यक्ष ने बताया ये सभी लोग जम्मू काश्मीर में काम करते थे और एक ट्रेन के जरिए बरौनी पहुंचकर थे तथा उक्त सवारी जीप पर सवार होकर अपने पैतृक जिला किशनगंज लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है .

वीडियो: माटुंगा में कार और ट्रक की टक्कर, 12 लोग घायल

-------------- अजय ने बताया कि इस हादसे के बाद हाईवा चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया .

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com