विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

बिहार निगरानी टीम डबल एक्शन में, दो सरकारी सेवक को रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

बिहार में निगरानी विभाग ने दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.

बिहार निगरानी टीम डबल एक्शन में, दो सरकारी सेवक को रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना: बिहार में निगरानी विभाग ने दो सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. निगरानी ने पहले मामले में सीतामढ़ी में अपर लोक अभियोजक को 21 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है तो वहीं दूसरे मामलें में नालंदा के अंचलाधिकारी को 20 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है.  

यह भी पढ़ें - बिहार : 24 हजार रिश्वत के साथ निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा सप्लाई इंस्पेक्टर

बिहार में सरकारी सेवक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. इधर निगरानी विभाग आए दिन रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों को पकड़ने में लगी है. निगरानी की टीम इस बार डबल एक्शन में दिखी है. निगरानी की टीम ने सीतामढ़ी के अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बथनाहा थाना के रहने वाले सुभान अंसारी ने निगरानी विभाग में आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन पर आरोप था कि वो कोर्ट में चल रहे एक केस में मदद करने के लिए 21 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत के बाद निगरानी ने रंगेहाथ सत्येंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें - अंचल अधिकारी 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

वहीं, दूसरे मामलें में नालंदा में निगरानी की टीम ने हिलसा के अंचलाधिकारी सुबोध कुमार को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. निगरानी के अधिकारियों ने बताया कि विशुनपुर खीरु बिग्गा गांव निवासी रिंकू देवी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि जमीन के दाखिल-खारिज के बदले में अंचलाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है. इसके बाद मामले की जांच कर टीम ने रुपये के साथ अंचलाधिकारी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

इधर निगरानी की टीम ने नालंदा और सीतामढ़ी के दोनों सरकारी सेवकों को गिरफ्तार कर पटना लेकर गई है, जहां दोनों से पुछताछ की जा रही है. इसके बाद उन्हें निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com