बिहार पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एक छात्रा की मौत रहस्यमय तरीके से बिजली का करंट लगने से हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि फर्जी फेसबुक अकाउंट से तंग आकर और पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से तंग आकर छात्रा ने घर में आग लगा ली. परिवार वालों का कहना है कि यह सही है कि कुछ बदमाश उसे तंग कर रहे थे और फर्जी अकाउंट से उसकी फोटो और नम्बर डाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. उन्होंने यह भी माना कि पुलिस में जब शिकायत की तब न मामला दर्ज हुआ और न ही कार्रवाई हुई.
क्या बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार हुए तस्करों के तार जुड़े हैं आतंकियों से
जिससे छात्रा और परेशान थी, लेकिन मौत के कारणों के बारे में उनका कहना है कि घर में ख़ासकर कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके कारण उसकी जान गई. हालांकि जिस क़ाज़ी मोहमदपुर थाने में शिकायत की गई थी वहां के थाना प्रभारी ने मृतक छात्रा की कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है. दूसरी तरफ, परिवार वालों ने वो शिकायत पत्र मीडिया को दिखाया जो 30 सितंबर को उन्होंने थाने में दिया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. हालांकि अभी भी पुलिस फर्जी अकाउंट के सहारे परेशान करने वाले किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने वालों से भिड़े बीजेपी समर्थक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं