विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2019

कैमूर जिले के भभुआ में स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या

शिक्षक शशिकांत पांडेय रात में बाजार से घर लौट रहे थे, घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी, मौके पर ही पांडेय की मौत हो गई

कैमूर जिले के भभुआ में स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
भभुआ (बिहार):

बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खानांव गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बुधवार को बताया कि मृतक शिक्षक का नाम शशिकांत पांडेय है. उन्होंने बताया कि शिक्षक पांडेय मंगलवार की रात स्थानीय बाजार से अपने घर लौट रहे थे कि इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


रुपये नहीं देने पर बेटे ने की बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी

VIDEO : युवक की पीट-पीटकर हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com