विज्ञापन

बिहार में राजस्व विभाग में 270 अधिकारी बदले, किसने संभाली आपके इलाके की कमान? देखें लिस्ट

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 270 अधिकारी बदले गए हैं. लिस्ट में राज्य भर के बंदोबस्त पदाधिकारी सहित राजस्व अधिकारी का तबादला हुआ है.

बिहार में राजस्व विभाग में 270 अधिकारी बदले, किसने संभाली आपके इलाके की कमान? देखें लिस्ट
मंत्री दिलीप जायसवाल
NDTV

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के पदाधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी कर दी है. सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 95 अंचल अधिकारियों (CO) और राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया है. लिस्ट में कुल 270 अधिकारियों के नाम हैं. विभाग की ओर से 30 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

95 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले CO
जारी आदेश के अनुसार बेगूसराय, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सीवान, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, पटना, बांका समेत कई जिलों में अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया है. अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर बिना किसी देरी के योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

कौन अधिकारी कहां भेजे गए?

  • सुशांत शेखर मिश्रा को धरहरा (मुंगेर) से नावानगर (बक्सर) भेजा गया.
  • नरेंद्र कुमार सिंह को बाढ़ (पटना) से राजपुर (बक्सर) पदस्थापित किया गया.
  • अनुज कुमार झा को सुल्तानगंज (भागलपुर) से धोरैया (बांका) भेजा गया.
  • अलका आर्या को आजमनगर से बेलहर (बांका) भेजा गया.
  • आलोक कुमार को करपी (अरवल) से शेखपुरा/बांका क्षेत्र में नई जिम्मेदारी दी गई.
  • उत्पल हिमवान को शेरघाटी से बछवाड़ा (बेगूसराय) भेजा गया.
  • नेहा कुमारी को दलसिंहसराय से मंसूरचक (बेगूसराय) भेजा गया.
  • दीपक कुमार को गोगरी (खगड़िया) से तेघड़ा (बेगूसराय) भेजा गया.

इसके अलावा भागलपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, रोहतास, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, सुपौल और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है.

विभागीय आदेश के मुताबिक प्रमुख तबादलों में शामिल नाम इस प्रकार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Hindi News, Bihar Samachar In Hindi, Patna News, Patna Hindi Samachar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com