विज्ञापन

Bihar: पुणे-दानापुर स्पेशल के कोच में फंदे से लटका मिला यात्री, चलती हुई ट्रेन में बेल्ट से लगाई फांसी

पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया. प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. आरपीएफ और जीआरपी टीम घटना की जांच की जा रही है. पढ़िए गौरव कुमार की रिपोर्ट

Bihar: पुणे-दानापुर स्पेशल के कोच में फंदे से लटका मिला यात्री, चलती हुई ट्रेन में बेल्ट से लगाई फांसी
पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

Bihar News: बिहार में पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिसमें सफर के दौरान एक यात्री ने कोच के अंदर बेल्ट का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. जब ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंची तो यात्री के संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटके होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाते ही रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आनन-फानन में आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गईं.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर पर रुकते ही पुलिस ने संबंधित कोच को अपने कब्जे में ले लिया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर गहराई से छानबीन की जा रही है.

स्टेशन पर शव मिलने के बाद पुलिस सनसनी फैल गई.

स्टेशन पर शव मिलने के बाद पुलिस सनसनी फैल गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसके परिजनों को घटना की दुखद सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की सही वजह सामने आ सके. इस घटना के बाद रेलवे पुलिस यात्रियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: RLP कार्यकर्ताओं ने BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाए, तहसीलदार ने दी बेल; रात 1 बजे आया ट्रांसफर ऑर्डर

Ground Report: वीडियो में गायों का ढेर, NDTV के पहुंचने तक मैदान साफ, क्या प्रशासन ने JCB से दफनाई 300 गायें? SDM ने दी सफाई

"चाय पर बुलाने की बजाय कहीं और भेजने की कोशिश की", गहलोत की 'Tea Party' वाली बात शेखावत को क्यों नहीं आई रास?

कुचामन में मदन राठौड़ का घेराव, BJP ने दी हिसाब करने की चेतावनी, हनुमान बेनीवाल बोले- 'लाठी-गोली से नहीं डरते'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com