विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

बिहार : प्रशांत किशोर पर सुशील मोदी और आरसीपी सिंह ने हमला बोला

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के समझौते के आधार पर प्रशांत किशोर का बयान, सुशील मोदी और आरसीपी सिंह बरस पड़े

बिहार : प्रशांत किशोर पर सुशील मोदी और आरसीपी सिंह ने हमला बोला
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
  • मोदी ने कहा- सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का नेतृत्व करेगा
  • चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए
  • आरसीपी सिंह ने कहा कि बहुत लोगों को बयान देने की आदत होती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

जनता तक यूनाईटेड के नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के समझौते पर उसका क्या आधार होना चाहिए, इस पर बयान क्या दे दिया उनके ख़िलाफ़ एनडीए के भाजपा और जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. सबसे पहले बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है. सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. कोई समस्या नहीं है.

इसके बाद प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर विरोधी गठबंधन को फायदा पहुंचाने में लगे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि एक लाभकारी धंधे में लगा व्यक्ति पहले अपनी सेवाओं के लिए बाजार तैयार करने में लगता है, देशहित की चिंता बाद में करता है.

मोदी ने प्रशांत किशोर के नए नागरिकता क़ानून और एनआरसी के मुद्दे पर आक्रामक अभियान और रोज़ बयानबाज़ी पर भी कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करने और एनपीआर पर भ्रम फैलाने से देश कमजोर होता है. भारत विरोधी मजबूत होते हैं, विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल होती है. विदेशी निवेशक हाथ खींचते हैं और देश राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जाता है. ऐसी नकारात्मकता से किसका फायदा होगा? मोदी के अनुसार इसमें जिनकी कंपनी को मोटी कमाई दिखती है, वे राजनीतिक चोला ओढ़कर अपना धंधा चमकाने में लगे हैं. जनता ऐसे लोगों को पहचानती है.

क्या प्रशांत किशोर ने एक बयान देकर BJP नेताओं की दुखती रग पर हाथ रख दिया?

वहीं जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जो बयानबाज़ी में लगे हैं उनके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना. इतना मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं, 2020 का चुनाव नीतीश बाबू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सीटों का बंटवारा मीडिया के सामने नहीं होता. आपने देखा सीटों का बंटवारा लोकसभा में मिल बैठकर हुआ और NDA में शीर्ष नेतृत्व है, बहुत अच्छी अंडरस्टेंडिंग है.

CAA का जेडीयू ने क्यों समर्थन किया यह तो नीतीश कुमार जी ही बता सकते हैं : प्रशांत किशोर

आरसीपी सिंह ने कहा कि बहुत लोगों को बयान देने की आदत होती है, देते रहते हैं. हम लोगों ने किसी को अभी अधिकृत नहीं किया है ऐसे बयान देने के लिए. मेरी सब साथियों से अपील है, ऐसे बयान से बचें. बाक़ी लोग चर्चा में बने रहने के लिए ऐसा बयान देते हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा - BJP को JDU के प्रस्ताव पर...

VIDEO : प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में NRC लागू नहीं करेंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com